महिलाओं को समय-समय पर करवाते रहने चाहिए ये 7 हेल्थ टेस्ट, फिट रहने लिए हैं बेहद जरूरी

महिलाओं को समय-समय पर करवाते रहने चाहिए ये 7 हेल्थ टेस्ट, फिट रहने लिए हैं बेहद जरूरी

सेहतराग टीम

आज 8 मार्च है और हर साल इस दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अगर महिला के जीवन की बात करें तो एक महिला अपने जीवन में कई परिस्थितियों से गुजरती है। एक महिला जो घर के काम-काज संभालने के साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखती है। महिलाएं घर और परिवार का ख्याल तो अच्छे से रखती हैं, लेकिन इस बीच में अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाती हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर महिलाएं डाइट और फिटनेस टिप्स जैसी चीजों का ख्याल रखें तो महिलाएं सेहतमंद रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रह सकती हैं। डाइट और फिटनेस जैसी चीजों का ध्यान रखने के साथ-साथ समय-समय पर कुछ हेल्थ चेकप्स भी करते रहना चाहिए। इसलिए आज हम महिलाओं के लिए कुछ हेल्थ टेस्ट के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं को स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन जीने के लिए करवा लेने चाहिए।

पढ़ें- International Women's Day: तेजी से बढ़ रहा है स्तन कैंसर, महिलाएं जान लें A to Z जानकारी

महिलाओं के लिए जरूरी हेल्थ टेस्ट (Important Health Test For Women in Hindi):

एनीमिया के लिए टेस्ट: देश में महिलाओं में एनीमिया एक आम समस्या है। इसके पीछे कई संभावित कारण हैं जैसे कुपोषण, भारी माहवारी, रक्तस्राव विकार और कई अन्य कारक। एनीमिया के लिए स्क्रीनिंग एक बुनियादी टेस्ट है जिसे हर महिला को गुजरना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल की जांच: ब्लड शुगर टेस्ट भी जरूरी है। क्योंकि एक बार यह बीमारी होने पर यह जीवन भर के लिए बोझ बन सकती है। दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं। देश में डायबिटीज के मामलों में वृद्धि हुई है। डायबिटीज या ब्लड शुगर लेवल के लिए मेडिकल जांच जरूरी है। गर्भावस्था से पहले ब्लड शुगर टेस्ट भी बच्चे के डायबिटीज के खतरे को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है।

हाई ब्लड प्रेशर टेस्ट: इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर भी एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। उचित परीक्षा से चिकित्सकों को उच्च रक्तचाप के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद मिलेगी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में भी मदद मिल सकती है। नियमित जांच से रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

थायराइड प्रोफाइल: भारतीय महिलाओं में थायराइड भी एक आम समस्या है और वजन बढ़ने के पीछे भी एक कारण है। यह एक सामान्य टेस्ट है जो एक साधारण ब्लड टेस्ट के माध्यम से किया जा सकता है. जो हर महिला को करना चाहिए।

मैमोग्राफी और पैप टेस्ट: महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर दो आम कैंसर हैं। हर महिला को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर के लिए पैप टेस्ट का विकल्प चुनना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए लिपिड प्रोफाइल: महिला के दिल की सेहत का निर्धारण करने के लिए लिपिड प्रोफाइल का टेस्ट किया जाना चाहिए। इन दिनों दिल की बीमारियां भी बढ़ रही हैं और ज्यादातर महिलाएं इसका टेस्ट न कराकर इससे पीड़ित हैं। इसलिए, महिलाओं को अपने लिपिड प्रोफाइल की जांच करनी चाहिए।

अस्थि घनत्व की जांच: महिलाओं को भी हड्डी से संबंधित समस्या का अधिक खतरा होता है और सामान्य रूप से अस्थि घनत्व कम होता है। विटामिन डी 3 और कैल्शियम के स्तर के लिए स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। यह परीक्षण महिलाओं के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-

INTERNATIONAL WOMEN'S DAY: महिलाएं रोज करें ये योग, रहेंगी फिट और कई रोगों से बचेंगी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।